कविता- माँ - संजय वर्मा "दॄष्टि "

कविता- माँ - संजय वर्मा "दॄष्टि "


माँ


 



अपनी आँखों से
काजल उतार कर
मेरे माथे पर
टिका लगाती|



मेरे होंठों पर लगे दूध को
अपने आँचल से पोछती
होठों से प्यार की चुम्बन
देती माथे पर
शुभ आशीष की तरह |



फिर भी माँ के मन मे
नजर ना लग जाए कहीं
भय समय रहता |



भले ही माँ भूखी हो
मुझे आई तृप्ति की डकार से
माँ संतुष्ट हो जाती |



आईने मे
संवारने लगी हूँ खुद को
क्योकि मै बड़ी जो हो गई |



पिया के घर
माँ की दी हुई पेटी
जब खोलकर देखती हूँ
उसमे रखे मेरे बचपन के अरमान
जिसे संजो के रखे थे मैने गुड्डे -गुडिया
कनेर के पांचे और खाना बनाने के खिलोने |



इन्हें पाकर मन संतुष्ट
लेकिन आँखे नम
आज माँ नहीं है
इस दुनिया मे |



अपनी बेटी के लिए
आज वही दोहरा रही हूँ
जो सीखा -संभाला था
अपनी माँ से मैने कभी |

                      संजय वर्मा "दॄष्टि " 125 शहीद भगत सिंग मार्ग मनावर जिला -धार ( प्र ) 454446 
                                                   फोन नं :9893070756