कविता - उस बच्चे को - दफै़रून

दफैरून - जन्म : 15 जुलाई 1959 ग्राम टीला, जिला रायसेन, मध्य प्रदेश में जन्म सही नाम : शिव कुमार श्रीवास्तव प्रकाशन : देश के प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं में रचनाओं का प्रकाशन। प्रकाशित कृतियाँ : पेड़ अकेला नहीं कटता (कविता संग्रह) 2001 संप्रति : अध्यापन


                                                                  --------------------


 


उस बच्चे को


 


उस बच्चे को


खिलौने बिल्कुल पसंद नहीं हैं


पिता परेशान है


 


माता परेशान है


खिलौनों को देखता है


तो बिफर जाता है गुस्से से


कि जब करता है ज़िद


तो बहलाए नहीं बहलता


 


मैं उस बच्चे को देखता हूँ


और मुस्कुराता हूँ


और सोचता हूँ


कि जब ये बड़ा होगा


तो सरकार क्या करेंगे?


                       सम्पर्क : एयरटेल टॉवर के पास, साँवरिया सेठ कॉलोनी, टीलाखेड़ी रोड विदिशा-464001, मध्य प्रदेश, मो.नं. : 9685275332